+91-0000000000   officialwebastrix@gmail.com

हमारे बारे में

योगी अखाना ट्रस्ट का परिचय
परिचय

योगी अखाना ट्रस्ट

योगी अखाना ट्रस्ट 05 अक्टूबर 2021 को भारत के संविधान के अंतर्गत पंजीकृत एक धार्मिक, सामाजिक एवं शैक्षिक न्यास है। न्यास का मुख्य उद्देश्य धार्मिक प्रचार-प्रसार, मंदिर एवं अनाथालय की स्थापना, कमजोर वर्ग के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा एवं समाज के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य करना है।

पंजीकरण क्रमांक: IN-UP89907463471582T
आर्टिकल: 64 (A) Trust — Declaration of Trust
स्थान: मरियाहू, जौनपुर, उत्तर प्रदेश

हमारा संकल्प

ट्रस्ट के उद्देश्य

धार्मिक कार्य

धार्मिक प्रचार-प्रसार, पूजा-पाठ, मंदिर, अनाथालय एवं वृद्धाश्रम की स्थापना एवं जीर्णोद्धार।

शिक्षा

कमजोर विद्यार्थियों के लिए मेडिकल, इंजीनियरिंग, बैंक, PCS, IAS की निःशुल्क कोचिंग। प्राथमिक से स्नातकोत्तर तक विद्यालय एवं महाविद्यालयों की स्थापना।

व्यवसायिक प्रशिक्षण

सिलाई, बुनाई, पेंटिंग, इलेक्ट्रॉनिक, डीजल मैकेनिक, टाइपिंग, कंप्यूटर, फाइन आर्ट, फल संरक्षण एवं डायटिंग प्रशिक्षण।

स्वास्थ्य सेवा

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, टीका केंद्र, चिकित्सालय, डिस्पेन्सरी, मेडिकल रिसर्च एवं नर्सिंग फार्मासिस्ट प्रशिक्षण।

महिला एवं बाल विकास

महिला एवं बाल विकास द्वारा संचालित योजनाओं का संचालन। बाल श्रम एवं बाल शोषण रोकने के लिए अभियान।

पर्यावरण

गंगा एवं नदियों की निर्मलीकरण, घाट एवं धर्मशाला निर्माण। वृक्षारोपण एवं औषधीय पौधों का संरक्षण।

सामाजिक उत्थान

पिछड़ी, अति-पिछड़ी, दलित एवं आदिवासी जातियों को मुख्य धारा से जोड़ना। विधवा, अनाथ एवं विकलांग सहायता।

सांस्कृतिक संरक्षण

विलुप्त हो रही भारतीय धार्मिक संस्कृतियों का संरक्षण, सेमिनार, सम्मेलन, ड्रामा एवं नुक्कड़ नाटक।

हमारी दृष्टि

समाज के लिए समर्पण

हमारी दृष्टि एक ऐसे समाज की रचना करना है जहाँ हर व्यक्ति को शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान का अधिकार प्राप्त हो। हम धर्म, जाति या वर्ग का भेद किए बिना सभी जरूरतमंदों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  • सर्व धर्म समभाव — सभी धर्मों का सम्मान
  • पारदर्शी संचालन एवं हर रुपये का हिसाब
  • लाभार्थी-केंद्रित दृष्टिकोण
  • लंबे समय तक प्रभाव डालने वाले कार्यक्रम
मूल्य

हमारे मूल मूल्य

करुणा

हर जरूरतमंद के प्रति सहानुभूति।

पारदर्शिता

हर निर्णय एवं खर्च सार्वजनिक।

सेवा

निस्वार्थ भाव से समाज सेवा।

एकता

सर्व समाज का सहयोग।